कार की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार:2 युवकों की मौके पर ही मौत, तीसरा गंभीर घायल; होली खेलकर लौट रहे थे आगरा

धौलपुर में कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे धौलपुर में काम करने के बाद बाइक से अपने घर आगरा (उत्तर प्रदेश) की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मनियां थाना क्षेत्र में हिनौता चौकी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (NH-44) पर हादसा हो गया। मनियां थाना पुलिस के अनुसार तीनों युवक धौलपुर में हलवाई का काम करते थे। होली खेलने के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मनियां थाना क्षेत्र में हिनौता चौकी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (NH-44) पर उनकी बाइक की एक नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आगरा के रहने वाले थे 3 युवक मृतकों की पहचान ऋषभ (24) पुत्र गोदान सिंह कुशवाह, निवासी बाजिदपुर, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा और दुर्गेश (24) पुत्र छोटेलाल कुशवाह, निवासी अमरपुरा, थाना सैया, जिला आगरा के रूप में हुई है। इस हादसे में अमरपुरा, थाना सैया, जिला आगरा निवासी भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कार-बाइक को किया जब्त सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे के बाद कार तथा क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *