कार खाई में गिरी, दो श्रद्धालु घायल:खाटू श्याम जी दर्शन कर लौट रहे थे, सिमारला जागीर मोड़ के पास हादसा

रींगस थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीकर रेफर किया गया है। दर्शन कर जाते समय हादसा पुलिस के अनुसार, भरतपुर निवासी पीयूष पुत्र मोहनलाल और तमन्ना खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वे भरतपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सिमारला जागीर मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में पीयूष और तमन्ना दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के उपचार में सहायता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *