कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो नाबालिगों की मौत:सतना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे; 50 मीटर दूर मिले शव

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर चितहरा मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो नाबालिग किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव सड़क से 50 मीटर दूर पड़े मिले। मृतकों की पहचान पुराने खेर चितहरा निवासी प्रमोद सिंह पिता लेखन सिंह और मोहित सिंह पिता नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 17 साल बताई गई है। दोनों लड़के पास के गांव कठौता में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक (MP 19 ZH 2201) से घर लौट रहे थे। शव सड़क के अलग-अलग किनारों पर गिरे मिले मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे के अनुसार, चित्रकूट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (MP 19 ZB 4144) ने चितहरा मोड़ पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों किशोरों के शव सड़क के अलग-अलग किनारों पर गिरे मिले, जबकि बाइक करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। टक्कर के बाद कार खाई में गिरी, ड्राइवर फरार बाइक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। ये खबर भी पढ़ें… बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत आगर मालवा में इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *