कार पर पथराव करने के 4 आरोपी गिरफ्तार:धार्मिक समारोह में शामिल होने डूंगरपुर आ रहा था परिवार, टक्कर के बाद हुआ विवाद

डूंगरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कार और ऑटो के बीच टक्कर के बाद पथराव कर दिया था। जिसमें कार के शीशे फूट गए थे। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि गामड़ी अहाड़ा निवासी महेश कुमार पुत्र मणिलाल जैन ने 29 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया की वे रविवार देर शाम अपनी पत्नी सुनिता देवी और बेटे यश के साथ कार में सवार होकर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डूंगरपुर में आ रहे थे। शाम करीब 7 बजे बाद बालाडिट के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने लहराते कार को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। ऑटो वाला झगड़ा करने लगा। वहीं, लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार के आगे, पीछे और साइड के कांच फूट गए। कार को भारी नुकसान हुआ। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह, महिपाल सिंह और रविन्द्र सिंह की टीम ने छानबीन करते हुए 4 बदमाशों को नामजद कर लिया। पुलिस ने आरोपी रौनक उर्फ पिंटू (18) पुत्र मुकेश मनात मीणा निवासी बालाडिट, ओम उर्फ ग़म्पा (22) पुत्र मुकेश मनात मीणा, सतीश (22) पुत्र कांतिलाल मीणा और आकाश (20) पुत्र प्रकाश मनात मीणा निवासी बालाडिट को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस चारों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *