कार पार्क करने को लेकर 5 दिन में दूसरी बार दो गुट आपस में भिड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर गोल्डन एवेन्यू इलाके में कार पार्किंग को लेकर 2 पक्षों के बीच 5 दिनों में 2 बार विवाद हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। जहां कार खड़ी करने को लेकर उनके बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और झगड़े का रूप ले लिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे, जहां स्थिति का जायजा लिया गया। गौर हो कि यह झगड़ा पांच दिन में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 22 फरवरी की रात को भी कार पार्क करने को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। जिसमें एक गुट ने घर में जबरन दाखिल होकर हाथापाई की थी। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। पीसीआर मुलाजिम एएसआई लखविदंर सिंह ने बताया कि दोनों गुटों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मोहकमपुरा पड़ता है तो वहां की पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *