कांकेर में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दुर्ग से रायपुर होकर कांकेर जा रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में निलेगोंदी आमाबेड़ा निवासी प्रीत राम कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई। कार में सवार चालक नैनी खान और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक और परिवार से पूछताछ की है। जांच में जुटी पुलिस कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक का शव अस्पताल में रखा गया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। मामले में जांच जारी है। चौक पर सिग्नल लगाने की मांग कोडेजूंगा चौक पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और सिग्नल लगाने की मांग की हैं। लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते यहां हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।


