कार रैली के जरीये दिया कैंसर से बचाव का संदेश:कोटा में महिला दिवस पर कार रैली, कैंसर और थैलेसीमियां की रोकथाम पर टॉक शो

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में आम हो गया है। लेकिन आज भी जागरूकता की कमी है। इसी के चलते कोटा में महिला दिवस पर कार रैली के जरीए कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) कोटा लेडीज विंग की ओर से रविवार को कार रैली का आयोजन किया गया। रैली को लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंजु लुंकड़ ने बताया कि रैली के जरीये कैंसर से बचाव का संदेश दिया गया। साथ ही रैली के बाद महिलाओं और आमजन के लिए डॉक्टर्स का एक टॉक शो भी आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पी.एस. झा, डॉ. आशीमा विजय और डॉ. वत्सला याग्निक ने कैंसर और थैलेसीमिया की रोकथाम, समय पर जांच और इलाज के महत्व पर जानकारी दी। रैली की शुरुआत उम्मेद क्लब से हुई। यह रैली उम्मेद क्लब से जेडीबी, कोटड़ी, एरोड्रम चौराहा, कॉमर्स कॉलेज, केशवपुरा, सीएडी, टीलेश्वर महादेव, जीएम प्लाजा और अग्रसेन सर्किल होते हुए फिर उम्मेद क्लब पर पहुंचकर खत्म हुई। रैली मार्ग में पोस्टर और बैनर के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रूटीन हेल्थ चैकअप के लिए प्रेरित करना है। रैली में भाग लेने के लिए 100 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। यह आयोजन देशभर के 100 से अधिक जीतो चैप्टर्स में भी आयोजित किया गया। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ओशिमा विजय ने बताया कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है खासकर महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। डॉ. वत्सला ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर आम हो गया है। हर साल लगभग दो लाख महिलाओं को कैंसर के मामले सामने आ रहे है। यह डाटा तो वह है जो अस्पताल पहुंच रहे है। जो अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे है या जिन्हें समय पर पता ही नहीं लग पाता, उनका डाटा अलग है। कैंसर को लेकर कई भ्रांतियां भी है। सर्वाकल कैंसर की वजह से सात मिनट में एक मौत हो जाती है। ऐसे में इस बीमारी के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *