जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने कार लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट गई कार बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने एक कैब चालक को बंधक बनाकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने उसे करधनी इलाके में चलती कार से फैंका और कार लूट कर ले गए थे। पीड़ित चालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और आज तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि कार चालक रत्तन सिंह (36)पुत्र छोटू सिंह जाति शेखावत निवासी वार्ड न. 6 पलसाना पुलिस थाना रामोली जिला सीकर 2 जनवरी को करधनी थाने में रिपोर्ट दी की। दोपहर को वह खाटूश्याम बस स्टैण्ड पर खड़ा था। वहां तीन व्यक्ति उसे मिले जो दर्शन के लिये सालासर बालाजी ओर जीण माता जाने के लिए बोले, किराया तय होने पर दोनों जगह उनको घुमा दिया फिर उन तीनों ने शाम को पीड़ित से कहा कि जयपुर रेलवे स्टेशन तक छोड दो एक्सट्रा किराया दे देंगे तो सालासर से जयपुर रवाना होकर जयपुर पहुंचे। यहां से रेलवे स्टेशन न जाकर ये लोग अलग-अलग गलियों में कार को चलवाते रहे। जिस के बाद निवारू रोड पर गाडी से चालक को उतार कर कार लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर संदिग्ध ईको कार वाहन के आने व जाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला,जिस पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। बदमाश राजेश कुमार, मनोज सिंह, सन्नी यादव को पुलिस थाना खैढली मोड़ जिला भरतपुर से डिटेन कर उनके कब्जे से कार को रिकवर किया गया। इन की हुई गिरफ्तारी 1. राजेश कुमार पुत्र स्व. श्री सुबेदार सिंह उम्म्र 34 साल जाति यादव निवासी भयाजू गंज मोहल्ला पिरोना पुलिस ऐट जिला जालोन (यू., पी.) 2. मनोज सिंह पुत्र श्री संतराम जाति यादव उम्र 47 साल निवासी हदयपुर आर एस पामा पुलिस गजनेर जिला कानपुर देहात (यू.पी.) 3. सन्नी यादव व पुत्र श्री धर्मेन्द्र सिंह उम्र 27 साल जाति यादव निवासी गांव टोरियापुरा मोहल्ला चिरगांव पुलिस थाना चिरगांव जिला झाँसी (यूपी)


