कार शोरूम फायरिंग मामले में एक आरोपी ने किया सरेंडर:10जनवरी को हुई थी मुल्लापुर में फायरिंग, अब तक 25 गिरफ्तारियां, शूटर अब भी फरार

लुधियाना के मुल्लापुर में लग्जरी कारों के शोरूम में फायरिंग मामले में एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले आरोपी का नाम मनप्रीत सिंह है और वजह जिला संगरूर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले परिवार ने आरोपी मनप्रीत सिंह को थाना दाखा पुलिस के पास पेश किया। मनप्रीत सिंह पर शोरूम में फायरिंग करने वाले शूटरों को पनाह देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को भी केस में नामजद कर दिया है। अब तक पुलिस इस मामले में कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शूटर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जांच अधिकारी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 10 जनवरी को मुल्लापुर में लग्जरी कार के शोरूम पर फायरिंग के बाद शूटर मनप्रीत सिंह ने उन्हें धूरी में पनाह दी थी और उसके बाद उन्हें आगे फरार होने में मदद की थी। पुलिस काफी समय से मनप्रीत की तलाश में थी। 10 जनवरी को हुई थी शोरुम पर फायरिंग यह घटना 10 जनवरी की सुबह लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर बद्दोवाल गांव के पास स्थित रॉयल लीमोज नामक रेंटल शोरूम पर हुई थी। दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने शोरूम पर कई राउंड फायरिंग की थी। मौके पर फेंकी दो पर्चियां फायरिंग के बाद आरोपी शोरूम के बाहर पवन शौकीन और मोहब्बत रंधावा के नाम की दो पर्चियां फेंककर फरार हो गए थे। यह शोरूम शादियों के लिए लग्जरी कार उपलब्ध कराता है। पुलिस ने पहली गिरफ्तारी गुरुग्राम से की थी पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद पहली गिरफ्तारी गुरुग्राम से की थी। पुलिस ने आरोपी नवीन देसवाल को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया। मास्टर माइंड कौशल चौधरी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी पुलिस पुलिस इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को भी पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि कौशल चौधरी ही इस फायरिंग कांड का मास्टर माइंड है। पूछताछ के दौरान कौशल चौधरी ने थाने से भागने की कोशिश की थी जिससे उसकी दोनों टांगे टूट गई थी। गैंगस्टर अमित डागर भी मामले में शामिल पुलिस ने गैंगस्टर अमित डागर को भी इस मामले में नामजद किया और उसे भी हरियाणा के झज्जर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। अमित डागर को जब लुधियाना पुलिस ले जा रही थी तो रास्ते में गाड़ी पलट गई थी जिससे उसकी दोनों टांगें टूट गई थी। इसमें चार पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी थी। कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का साथी पुलिस के अनुसार, अमित डागर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का सहयोगी है। कौशल चौधरी पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि जेल में बंद होने के बावजूद कौशल चौधरी और अमित डागर अपने नेटवर्क के जरिए रंगदारी और अवैध वसूली कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *