दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में चार दिन पहले एक कार को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया था। कुम्हारी पुलिस ने इस में अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि राजेंद्र कुमार शर्मा ने 2 मई को मामले की शिकायत कुम्हारी थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पुरानी बस्ती रायपुर रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां से वो लोग अकोला होते हुए वापस अपने गांव कपसदा लौट रहे थे। जैसे ही वो लोग अकोला गांव पहुंचे सड़क में किसी ने गिट्टी गिराई हुई थी। इससे राजेंद्र शर्मा ने कार को किनारे से निकाला तो अचानक वहां मवेशी सामने आ गया और कार उससे टकरा गई। मवेशी को अधिक चोट नहीं लगी और वो हट गया। इसके बाद राजेंद्र शर्मा जैसे ही कार को आगे बढ़ाने लगे वहां बाइक सवार दो लड़के आ गए। उन्होने शर्मा की कार को रोका और गाड़ी ठीक से नहीं चला सकते हो क्या बोलकर चमकाने लगे। उनकी बातों को अनसुना करके शर्मा ने कार को आगे बढ़ाया और जाने लगा। वो अपने गांव कपसदा सत्तू होटल के पास ही पहुंचा था उसी समय पीछे से अकोला गांव के कई लोग आ गए। उन लोगों ने कार के सामने मोटर सायकल को खड़ी कर शर्मा को कार से नीचे उतरने के लिए कहने लगे। जैसे ही राजेंद्र शर्मा कार से नीचे उतरे गांव के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख उनकी पत्नी प्रणिता शर्मा बीच बचाव करने आई तो लोगों ने उनका भी बाल पकड़कर खींचना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने उसकी बेटी आर्विका अवस्थी के साथ भी मारपीट की। जब विवाद बढ़ गया तो गौतम सेन और उसके साथी विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू पूरे परिवार को कार सहित बंधक बनाकर ले जाने लगे। जब परिवार वालों ने हल्ला मचाया तो उन्होने राजेंद्र शर्मा को अपनी बाइक में बैठाया और उसे अपने गांव अकोला ले गए। वहां उसे बंधकर बनाकर बुरी तरह मारा पीटा गया। पुलिस दर्ज किया अपहरण कर मारपीट का मामला प्रणिता शर्मा सीधे कुम्हारी थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इस पर खुर्सीपार थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे ने कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, मुकेश साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू, राजकुमार नेताम के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी पताशाजी राजेंद्र शर्मा को उनके चंगुल से छुड़ाया गया। इन लोगों को किया गया गिरफ्तार


