कार सवार तस्कर आठ किलो हेरोइन और पिस्तौल संग काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा रोड पुलिस ने मेंटल हॉस्पिटल के पास कार सवार तस्कर 8 किलो हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान धरमिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी हर्षाछीना के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। आरोपी अजनाला सेक्टर में ड्रोन के जरिए ड्रग्स की खेप बरामद करके आगे सप्लाई करता था। सोमवार को गुप्त सूचना पर थाना एसएचओ रणजीत सिंह और पुलिस टीम ने आरोपी को मेंटल हॉस्पिटल के पास काबू किया। आरोपी वहां किसी को ड्रग्स की खेप देने के लिए इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के एक और साथी की पहचान कर ली है, जिसका नाम प्रदीप है। जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी प्रदीप ने ही धरमिंदर को पाकिस्तानी तस्करों के साथ जोड़ा था। अब तक आरोपी ने कितनी मात्रा में ड्रग्स खरीदी और बेची, इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *