उमरिया। जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूट हुई है। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार महिला रेखा पति स्व कमलेश शर्मा उम्र करीब 65 वर्ष निवासी पुराना पड़ाव कैम्प की तरफ जा रही थी। मीट मार्किट के पास में महिला को कार सवार बदमाशों ने रोका। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू दिखाया। महिला डर गई। महिला से लूट का अंजाम दिया। महिला से कान के झुमका और कंगन की लूट हुई है। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है। कोतवाली पुलिस महिला के बताए अनुसार सर्चिंग में जुटी हुई है। एसडीओपी नागेन्द्र सिंह सहित कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।


