कार से तस्करी, 30 लाख के गांजे सहित 3 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कोमाखान की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी टोयटो कार में अवैध गांजा तस्करी कर रहे थे। सूचना मिली कि भारी मात्रा में अवैध गांजा ओडिसा से होकर महासमुंद के रास्ते गुजरने वाली है। सूचना पर टेमरी नाका के पास बैरिकेट लगाकर वाहन का इंतजार कर रही थी कि ओडिसा की ओर से एक सफेद रंग टोयटा कार क्रमांक डीएल 10 सीई 1640 को रूकवाया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे। वाहन में सामान के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। तलाशी लेने पर कार के पीछे डिक्की के अंदर सफेद प्लास्टिक की बोरियों में गांजा रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे को वे ओडिसा के भवानी पटना से सीसरखास हरियाणा ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 सफेद प्लास्टिक बोरियों में रखे 30 किलो गांजा जब्त किया। प्रत्येक बोरी में 10-10 किलो गांजा था। एक सफेद रंग की टोयटा, कीमत 3 लाख रुपए, 5 नग मोबाईल कीमत 37 हजार रुपए कुल 18 लाख 37 हजार रुपए को जब्त किया। आरोपी विकास पिता दलबीर सिंह (30) सीसरखास हरियाणा, प्रमोद माहोर पिता मूलचंद (28) सोनारोवाला जोहाड हरियाणा, प्रशांत डागा पिता सतीश (24) ईशापुर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *