कार से बाइक को टक्कर मार गिराया फिर गली में दौड़ाकर तेजधार हथियारों से किया घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर सुल्तानविंड रोड टाहली वाला चौक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार सुनार को टक्कर मारने के बाद तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार बाद दोपहर साढ़े 3 बजे की है। हमलावरों ने कार से पहले बाइक में टक्कर मारकर सुनार को गिराया फिर उसे गली में दौड़ाकर तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। घायल मुख्तयार सिंह उर्फ मुखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित के रिश्तेदार साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे पूर्व पार्षद विक्की कंडा और उसके साथी शामिल हैं। विक्की कंडा ने मुख्तयार से फिरौती की मांग की थी। पैसे न देने पर ही हमला किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 15-20 दिन पहले दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे समाज के कुछ लोगों ने सुलझा दिया था। पुलिस के अनुसार फिलहाल फिरौती जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। एसीपी अभिनव जैन ने बताया कि 2 नाम सामने आए है, जिसमें विक्की कंडा और अमरजोत सिंह शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *