कार से 31 लाख नकदी से भरा बैग उठाकर भागा आरोपी, तलाश जारी

मॉडल टाउन इलाके में दूध सप्लाई के रेट तय करने के बहाने एक जान-पहचान वाले ने कारोबारी को 31 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सराभा नगर निवासी अरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर-घर दूध सप्लाई का काम करता है। 2 जून 2025 को उसे पार्टियों को भुगतान करना था, जिसके चलते उसके पास 31 लाख रुपए नकद थे। इसी दौरान ऋषि नगर निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा ने उसे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट के पास मिलने के लिए बुलाया। अरविंदर जब अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा तो राहुल अपनी स्विफ्ट कार के साथ पहले से मौजूद था। बातचीत के दौरान राहुल अरविंदर की कार की अगली सीट पर बैठ गया और दोनों के बीच रोजाना 3 क्विंटल दूध की सप्लाई के रेट पर चर्चा होने लगी। इसी बीच अरविंदर कुछ देर के लिए वॉशरूम जाने के बहाने कार से नीचे उतरा। वापस आने पर उसने देखा कि राहुल उसकी कार में रखा काले रंग का प्लास्टिक बैग उठाकर अपनी कार की ओर भाग रहा है। बैग में 31 लाख रुपए नकद थे। इससे पहले कि वह आरोपी को पकड़ पाता, राहुल कार में बैठकर फरार हो गया। मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *