काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

भास्कर न्यूज|जयनगर खारियोडीह पंचायत के गडियाई में मुखिया पर फर्जी ग्राम सभा व फर्जी हस्ताक्षर कर जल सहिया के चयन करने का आरोप लगा है। इस लेकर बिरहोर टोला के बिरहोर महिलाओं एवं पुरुषों ने उपायुक्त को एक आवेदन चयन को रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि मुखिया द्वारा होली के नाम पर लकड़ी इकट्ठा करने को लेकर सभी बिरहोर परिवारों से हस्ताक्षर कर जल सहिया का चयन कर दिया गया जबकि पूर्व में जल सहिया बिरहोर परिवार से बिल्सी देवी को किया गया था जिसके मृत्यु हो जाने के बाद कई साल तक जल सहिया के पद रिक्त पड़ा था। जल सहिया पद रिक्त होने के कारण कई कार्य बाधित हो रहा था। मुखिया द्वारा शनिवार की सुबह ही अपने घर पर सभी को बुलाकर फर्जी तरीके से एक रजिस्टर में हस्ताक्षर कर लेने के बाद जल सहिया का चयन कर दिया गया जो सरासर गलत है। बिरहोर परिवारों ने उपायुक्त से शीघ्र चयन किया गया जल संयुक्त रद्द करते हुए पुनः बिरहोर परिवारों से जल सहिया का चयन करने की मांग किया है। आवेदन में बाबूलाल बिरहोर ,गंगा मनी देवी, महाभारत बिरहोर, राजू बिरहोर, शंकर बिरहोर ,अनिल बिरहोर ,सुगनी बिरहोर, चांद मुखी देवी, मनोज बिरहोर, कर्मी देवी, रंगा बिरहोर ,सीमा देवी, सहित दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर शामिल है। चतरा | भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का आंदोलन शनिवार से शुरु हो गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काला पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि भ्रष्टाचार में दोषी पर सख्त कार्रवाई हो। वरना आंदोलन और उग्र होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई न्याय और पारदर्शिता के लिए है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा। संघर्ष जारी रहेगा। अब अगले चरण में दो मार्च को भाजपाई प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालकर विरोध करेंगे। चार मार्च को प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे। विरोध कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , जिला के सभी पदाधिकारी , मंच मोर्चा के सभी अध्यक्ष , सभी मंडल के अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *