कालिदास अकादमी में हुआ सिख समाज का समाज गौरव सम्मान समारोह , प्रतिभाओं का सम्मान किया

उज्जैन| समाज के सफल व्यक्तियों का सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाता है और अन्य लोगों में प्रेरणा का संचार करता है। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एस.के. सलूजा ने पंजाबी साहित्य अकादमी, भोपाल के सहयोग से सिख समाज उज्जैन द्वारा कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में आयोजित समाज-गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य नगरों में भी अकादमी को समाज की प्रतिभाओं को पहचानकर सम्मानित करना चाहिए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के लिए डॉ. बलबीर सिंह मक्कड़, समाज सेवा में सुरजीत सिंह डंग एवं जसविंदर सिंह ठकराल, धर्मसेवा में अमृत कौर, उद्योग में चरणजीत सिंह कालरा, चिकित्सा में डॉ. राजदीप बग्गा एवं डॉ. मयूरी कालरा, शोध में डॉ. इमित सिंह सलूजा, कला में हरपाल सिंह चावला, विधि में जिगर सिंह छाबड़ा तथा राजनीति में पार्षद नीलम कालरा को सम्मान चिह्न, पट्टिका एवं सिख साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सरदार इंद्रजीत सिंह खनूजा ने सभी सम्मानितों को बधाई देते हुए उन्हें समाज के लिए आदर्श बताया। अतिथि जगदीश हुरिया, इकबाल सिंह गांधी एवं चरणजीत सिंह कालरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। स्थानीय संयोजक यू.एस. छाबड़ा एवं डॉ. राकेश ढंढ ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण यू.एस. छाबड़ा ने दिया। संचालन डॉ. पिलकेंद्र अरोरा ने किया तथा आभार खुशाल सिंह वाधवा ने व्यक्त किया। समारोह में डॉ. कुलदीप अरोरा, मस्तान सिंह छाबड़ा, ऋषिराज अरोरा, स्वाति कालरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *