काशी में कोहरे का ब्लैकआउट- विमान ने 10 चक्कर लगाए:लखनऊ में स्कूल 10 जनवरी तक बंद; यूपी में कल पलटी मारेगा मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, हाथरस समेत 30 जिले कोहरे के चपेट में रहे। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर ब्लैक आउट जैसा मंजर रहा। घने कोहरे के चलते 10 फ्लाइट्स को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली से यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस का विमान करीब 1 घंटा 10 मिनट तक आसमान में 10 चक्कर लगाता रहा। 12 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। इस वजह से केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल खड़से काशी नहीं पहुंच पाए। यहां 11.6°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने 9 जनवरी के लिए बड़ा अपडेट दिया है। सुबह साढ़े 8- 9 बजे के बीच सभी 75 जिलों में भीषण कोहरा रहेगा। श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज में पूरे दिन धुंध रहेगी। बाकी जिलों में दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है। हालांकि सर्द हवाएं गलन बढ़ाएंगी। कोहरे के चलते सुबह प्रदेश में 7 हादसे हुए। 16 गाड़ियां टकराईं और 7 लोगों की जान चली गई। इस दौरान 9 लोग घायल भी हुए। आज कहां हादसे हुए, पॉइंटवार पढ़िए- मौसम से जुड़े 4 अपडेट्स ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- 2 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें
मौसम विभाग का कहना है कि अभी रातें और भी सर्द होंगी। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 9 से 11 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। यानी शुक्रवार से तीन दिनों तक दिन और रात के पारे में मामूली बढ़त आएगी। कोहरा हल्का होगा। 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ माैसम करवट लेगा। आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *