काॅलरी अस्पताल के मरीज हो रहे रायपुर रेफर
भालूमाड़ा। एसईसीएल कोतमा काॅलरी के रीजनल हॉस्पिटल में कुछ डाॅक्टर इन दिनो सुर्खियों में चल रहे हैं देखा जा रहा है कि आए दिन 2 से 3 मरीज सरकारी हॉस्पिटल की पैथोलॉजी छोड़कर प्राइवेट पैथोलॉजी कोतमा व रीजनल हॉस्पिटल की दवाई छोड़कर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगाई जा रही है इस काम में डॉक्टर साहब को क्या लाभ प्राप्त हो रहा है यह तो डाक्टर साहब ही बता सकते है लेकिन इनके द्वारा मरीजो को दी गई महंगी और कड़ी दवाई रास नहीं आ रही है इनके द्वारा हॉस्पिटल रायपुर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेफर किया जाता है पास की हॉस्पिटल छोड़कर रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा जाता है जबकि मरीज के लिए अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर पास का हॉस्पिटल जाना आसान है।


