काेयला खदान में आग, जहरीली गैस का रिसाव:तेतुलमारी एरिया 4 में 2000 लोग प्रभावित, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में बीसीसीएल के एरिया-04 स्थित भूमि आउटसोर्सिंग खदान से आग और जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। इसके कारण इलाके में काला धुआं फैल गया है, जिससे अफरातफरी का माहौल है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने सिजुआ-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। खदान से लगातार जहरीली गैस का रिसाव यह घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के एरिया-04 स्थित भूमि आउटसोर्सिंग खदान में हुई। खदान से लगातार जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है, जिसके साथ काला धुआं भी पूरे इलाके में फैल रहा है। पुलिस ने सड़क से जाम हटाया गैस रिसाव और धुएं के कारण आसपास की लगभग 2000 की आबादी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने सिजुआ-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *