डिप्टी सीएम औरं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए सिरोही जिले के लिए सड़क निर्माण, मरम्मत और विभिन्न विकास कार्यों हेतु स्वीकृतियां जारी की हैं। किंग पुलिया के आरसीसी निर्माण के लिए 16 करोड़ बजट भाषण में सिरोही जिले में सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। कंटल हजारी रोड से पता फली रनेला तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार, रेवदर में पुलिया और सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये तथा सात सामग्री सेमली से तिलहरवा खेतलाजी सीमा तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिवगंज में गौतमजी से देवों का वेरा तक किंग पुलिया के आरसीसी निर्माण के लिए 16 करोड़ 50 लाख रुपये दिए गए हैं। 33 जीएसएस के लिए स्वीकृति जारी जिले में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 33 जीएसएस के लिए स्वीकृति जारी की गई है, जिसमें सिरोही जिले के 17 बागसीन आमली रोड के लिए विशेष प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, माउंट आबू में 200 वाहनों की मल्टी-स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ विकास कार्यों के तहत, संत सरोवर माउंट आबू की झील के पुनर्विकास और पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सिरोही जिला कारागार में आधुनिक मुलाकात कक्ष का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र के लुनेरी बांध की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए भी स्वीकृति जारी की गई है। मुर्गी पालन को बढ़ावा वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सिरोही माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य के लिए विभिन्न प्रावधानों और कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा, मुर्गी पालन और गौ उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सिरोही जिले को भी चयनित किया गया है। बालिका आवासीय स्कूल स्वीकृत सिरोही जिले में कोलरगढ़ स्थित देवनारायण बालिका आवासीय स्कूल में विज्ञान संकाय और पिंडवाड़ा क्षेत्र में ठंड़ीवेरी में जनजातीय बालिकाओं के लिए आवासीय स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। सरकार डॉयलॉग पर नहीं डिलीवरी पर भरोसा करती है
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बजट किसान, युवा, महिला, खेल, शिक्षा, क़ानून व्यवस्था, तकनीकी, रोजगार के अवसर, कर्मचारी हित, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क, पानी, बिजली सहित प्रदेश क़ि जनता के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण जरूरतों को ध्यान मे रखकर प्रस्तुत किया गया है। यह सरकार सिर्फ डॉयलॉग नहीं डिलीवर पर भरोसा रखती है। प्रदेश में विकास की गति आगे बढ़ाने वाला बजट भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी का कहना है कि यह बजट प्रदेश में विकास की गति आगे बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने सर्वांगीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा क्षेत्र में प्रगृति, युवाओ को आगे बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर संचालन, भ्रष्टाचार पर सरकार की 0 टॉलरेंट नीति को आगे बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है।


