किआ इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी कॉम्पैक्ट SUV सेल्टोस 2025 के नए वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपनी इस मिड साइड SUV की पूरी लाइन-अप को अपडेट किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने कुछ नए वैरिएंट्स भी इस SUV की लाइन-अप में जोड़े है। सेल्टोस 2025 अब तीन वैरिएंट्स के साथ कुल 24 ट्रिम्स में मिलेगी। किआ सेल्टोस के HTE (O), HTK और HTK (O) वैरिएंट में नए फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने सेल्टोस 2025 के बेस मॉडल HTE (O) की कीमत ₹11.12 लाख (एक्स शोरूम) रखी है। वहीं सेल्टोस 2025 का टॉप मॉडल X-Line ₹20,50,900 (एक्स शोरूम) की कीमत पर मिलेगा। यहां देखें सेल्टोस 2025 के वैरिएंट्स और फीचर्स…


