भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब ऑफ जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने प्रेसिडेंट डॉ. मनदीप सिंह के मार्गदर्शन में विश्व किडनी दिवस के संबंध में आपका स्वास्थ्य आपकी जिम्मेदारी थीम के तहत सरकारी आईटीआई कॉलेज फार विमेन लाजपत नगर में सेमिनार करवाया। इसके मुख्य वक्ता नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हरमीत रियात थे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के महत्व और सरल, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामुदायिक सेवा पहलों और भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। सेमिनार के अंत में मुख्य वक्ता डॉ हरमीत रियात को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यहां क्लब प्रधान डॉ. मनदीप सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल परगट सिंह, सुपरिटेंडेंट गुलशन कुमार, क्लब के सेक्रेटरी एचएस आहूजा, कैशियर केएस औजला, डा. हरिंदर कौर, प्रेसिडेंट इलेक्ट अनु बाहरी, राजेश बाहरी जसविंदर सिंह और अन्य मौजूद थे।


