किन्नौर के खिलाड़ियों ने मास्टर्स गेम्स में जीता गोल्ड:बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, अप्रैल 2025 में नेशनल चैंपियनशिप में लेंगे भाग

बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, वहीं जिला किन्नौर के मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अलग अलग खेलों में भाग लेते हुए स्वर्ण तथा सिल्वर पदक जीत कर किन्नौर का नाम रोशन किया है। इन प्रतियोगिताओं में रूप लाल नेगी ने लंबी कूद, ट्रिपल जंप तथा टेबल टेनिस डबल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा राज कपूर ने टेबल टेनिस सिंगल व डबल में स्वर्ण पदक और योगिंदर कुमार ने टेबल टेनिस डबल में सिल्वर पदक हासिल किया। इन तीनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन सहित जिला के लोगों ने बधाई देने के साथ साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। यह तीनों प्रतिभागी 20 से 26 अप्रैल 2025 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *