किन्नौर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठी पहल:निचार में विग्रो कंपनी कर्मचारियों के जन्मदिन पर होगा पौधारोपण, जीएम ने की शुरुआत

हिमाचल में किन्नौर के निचार गांव में पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई है। विग्रो कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने महाप्रबंधक दिनेश कुमार नेगी के जन्मदिन पर चुस्तो में पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत निचार के उप-प्रधान जगदेव सिंह ने की। वन विभाग के सहयोग से दयार के पौधारोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल कंपनी के स्थानीय कर्मचारी करेंगे। जन्मदिन पर पौधारोपरण करेंगे कर्मचारी कंपनी ने एक नई परंपरा शुरू की है। अब हर कर्मचारी के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। यह कदम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि निचार में विद्युत ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के दौरान हजारों पेड़ काटे गए थे। इससे एक पूरा कॉरिडोर नंगा हो गया था। विग्रो कंपनी के महाप्रबंधक दिनेश कुमार नेगी ने बताया कि यह पहल पूरे हिमाचल में की जाएगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में रमेश नेगी, गोविंद सिंह नेगी, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, सूर्यकांत, कल्याण सिंह, राहुल और लक्की उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *