किन्नौर में बर्फबारी के बाद रास्ते खुले:डूबलिंग से चांगो तक रोड शाम 3 बजे से सुबह 10 बजे तक बंद

किन्नौर में लगातार दो दिनों की बर्फबारी के बाद रविवार को धूप के साथ ही जिले में जनजीवन पटरी पर उतरने लगा है। रविवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 को जिला के पूह तक बहाल कर दिया गया है जबकि शाम तक समदो तक बाधित मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय उच्चमार्ग 505 ए पोवारी से रिकांगपिओ तक बहाल कर दिया है और शाम तक इसे भी पांगी तक बहाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यटन स्थल कल्पा सड़क मार्ग भी बहाल हो गया है ,वही छितकुल तक सड़क मार्ग को लगातार रात-दिन 2 मशीनों के कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिला से शिमला की ओर जाने वाली बसों को रिकांगपिओ बस अड्डे सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। फिसलन की वजह से कई रास्ते बंद
इस बर्फबारी से जिला में बाधित हुए 108 डीटीआर में से 65 डीटीआर बाधित है, जिसे शाम तक बहाल किए जाने की संभावना है। जबकि जिला के अधिकतर संपर्क मार्ग अभी भी बाधित है। इन संपर्क मार्ग को खोलने के लिए कई स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी कार्यरत है। रविवार को मौसम के खुलते ही जिले से कई पर्यटक अपने गंतव्य क्षेत्रों की ओर निकलना शुरू हो गया है । कार्यकारी उपायुक्त डॉ शशांक गुप्ता ने कहा कि बंद संपर्क सड़कों को बहाल कर ने के लिए मशीन लगाई गई है। रविवार शाम तक जिला में बंद डीटीआर को ठीक कर सभी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर डूबलिंग से चांगो तक सड़क पर फिसलन होने से प्रशासन ने शाम 3 बजे के बाद सुबह 10 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध लगाई है। वही सांगला वैली के सांगला से छितकुल संपर्क मार्ग पर भी फिसलन होने से शाम 3 बजे से सुबह 10 बजे तक यातायात प्रतिबंध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *