किन्नौर में बर्फबारी से 35 सड़कें बंद:वाहनों की आवाजाही पर रोक, मौसम हुआ साफ- निकली है धूप, रात के तापमान में गिरावट

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में मौसम साफ हुए तीन दिन बीत गए हैं। जिला किन्नौर में अभी भी 35 संपर्क मार्ग और कई डीटीआर प्रभावित है, जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किन्नौर जिले में पिछले तीन दिनों में धूप खिली हुई है, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और रात के समय तापमान जमाव बिंदू से नीचे चले जाने तथा शीतलहर के चलने से पेय जल स्त्रोत जमने व सड़कें फिसलन भरी बनी हैं। जिला प्रशासन ने सड़कें फिसलने भरी होने के कारण अहतियात के तौर पर जान-माल की हानि व क्षति की आशंका को देखते हुए डुबलिंग से चांगो राष्ट्रीय राजमार्ग और सांगला से छितकुल तक प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से सुबह 10 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। नहीं हुई विद्युत बहाली जिले में संपर्क सड़क मार्ग की बात करें तो पूह उप मंडल में 48 , कल्पा में 4 व निचार उपमंडल में 1 सड़क बंद है। वहीं विधुत विभाग के अंतर्गत टापरी क्षेत्र में 70 डीटीआर, भावानगर क्षेत्र में 66, सांगला में 50 व पूह क्षेत्र में 12 डीटीआर प्रभावित है। वही विद्ययुत बहाली और मार्ग बहाली को लेकर संबंधित विभाग का युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल किया गया : उपायुक्त कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ शशांक गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और पर्यटन स्थल क्षेत्रों में सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया है। वहीं लिंक रोड सहित विद्युत आपूर्ति को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *