किन्नौर में मंत्री जगत नेगी करेंगे हॉकी खेल का शुभारंभ:कल्पा और सांगला में आइस स्केटिंग रिंग तैयार, खिलाड़ियों ने लिया ट्रायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में शीत कालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए कल्पा व सांगला में आइस स्केटिंग हॉकी रिंग बन कर तैयार हो चुका है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी आज आइस हॉकी रिंग कल्पा व सांगला में खेल का विधिवत शुभारंभ करेंगें। रिकांगपिओ पहुंचने पर स्वागत युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने व नशे से दूर रखने के लिए शीत कालीन आइस हॉकी के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर पर खेलों इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुके आइस हॉकी टीम काजा का ज़िला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचने पर स्वागत किया। वीरवार सुबह कल्पा के आइस हॉकी रिंग में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष इन खिलाड़ियों ने ट्रायल भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *