हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2023 में जहां 25 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 33 हो गई। एसपी अभिषेक शेखर ने सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि अब दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। यह सुविधा गोल्डन आवर में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगी। नियम उल्लंघन पर 22 हजार चालान कटे हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों से होने वाली मौतों में मामूली कमी आई है। 2023 में 892 मौतें हुईं, जबकि 2024 में यह संख्या 824 रही। किन्नौर में 2024 में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 हजार चालान काटे गए। इनमें 420 चालान केवल शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में किए गए। पुलिस ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खतरनाक सड़कों पर ध्यान देने की अपील दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। उल्टे उन्हें गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने किन्नौर की संकरी और खतरनाक सड़कों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


