किन्नौर में हिमस्खलन से बंद सड़कें खुली:हल्की बर्फबारी के कारण चल रहा बहाली कार्य, फंसे 125 लोग निकले

हिमााचल के किन्नौर में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को बहाल किया जा रहा है। एनएच-5 पर टिंकू नाला और भगत नाला में हिमस्खलन से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इस कारण पूह में 22 वाहन और 125 यात्री फंस गए थे। फंसे हुए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रशासन ने फंसे हुए लोगों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की। रास्ता बहाल होने के बाद सभी यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यात्रियों ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया। 3 मशीनें और 25 कर्मचारी तैनात एनएच-505 पर खाब क्षेत्र में सड़क बहाली का कार्य जारी है। यहां सीमा सड़क संगठन की 3 मशीनें और 25 कर्मचारी तैनात हैं। संगठन के अधिकारी मोहित के अनुसार, दोपहर बाद हल्की बर्फबारी के बावजूद बहाली कार्य जारी है। छितकुल में भी रास्ता बहाल पर्यटन स्थल छितकुल में भी रास्ता बहाल हो गया है। यहां फंसे पर्यटक भी अपने गंतव्य की ओर निकल गए हैं। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद से हल्की बर्फबारी जारी है, जिससे रास्ता बहाली में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *