किन्नौर पुलिस ने 2024 में नशे का कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस के 26 मामले दर्ज किए गए। इस मामले में 41 को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 3428.79 ग्राम चरस, 5513 ग्राम अफीम, 440 ग्राम चूरा पोस्त और 10.65 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम के लिए एक विशेष अन्वेषण इकाई स्थापित की गई है ताकि किन्नौर में नशा तस्करों पर रोक लगाई जा सके। जिला पुलिस की ओर से नशे की रोकने के लिए पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का भी गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अपील किया कि जिला में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। ताकि किनौर को नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के माध्यम से पुलिस को नशे के संबंध में सूचनाएं प्रदान करते रहें जिसमें सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है।


