किन्नौर में ITBP सेवानिवृत्त दिवस समारोह:वयोवृद्ध सैनिकों का सम्मान, समस्याओं पर चर्चा, कमांडेंट ने की समर्पण की सराहना

हिमाचल के किन्नौर में आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ में सेवानिवृत्त दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाहिनी के सेनानी बसंत कुमार नोगल ने की। मुख्य अतिथि और किन्नौर सेवानिवृत्त सेंट्रल अर्थ सैनिक बल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी को खतक और परंपरागत किन्नौरी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सैनिकों से मुलाकात कर हालचाल जाना सबसे वयोवृद्ध सेवानिवृत्त अर्धसैनिक जोधा सिंह को सेनानी नोगल ने खतक और शॉल से सम्मानित किया। वहीं, बिनीता नोगल ने वयोवृद्ध सेवानिवृत्त अर्धसैनिक प्रेमवती देवी को खतक और शॉल पहनाकर सम्मान दिया। कार्यक्रम में वाहिनी मुख्यालय क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त अर्धसैनिक और वीर बलिदानी परिवारों ने हिस्सा लिया। सेनानी नोगल ने सभी सेवानिवृत्त सैनिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वयोवृद्ध सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याएं बताईं। विकास में किए गए योगदान की सराहना कमांडेंट ने भूतपूर्व अर्धसैनिकों द्वारा बल के विकास में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने आईटीबीपी के प्रति उनके समर्पण और दृढ़ता के लिए आभार व्यक्त किया। सभी भूतपूर्व सैनिकों ने इस आयोजन के लिए 17वीं वाहिनी के सेनानी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में बड़े खाने का आयोजन किया गया, जिसमें सेनानी ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ भोजन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *