किराएदार ने ही चुराए जेवरात व नकदी:गंगा प्रसादी में गया था परिवार, पीछे से वारदात, लौटे तो पता चला

गंज थाना इलाके में फॉयसागर रोड काली माता मंदिर के निकट 12 जुलाई को मकान से दस लाख के जेवर व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने किराएदार को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद आरोपी प्रदीपसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल की। मामले में उसकी पत्नी की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आज खुलासा कर सकती है। पुलिस के अनुसार मामले में बंशीलाल पुत्र गोपाल राम ने 13 जुलाई को दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्री का देहांत होने पर वह गंगा प्रसादी व 11वीं की रस्म के लिए 12 जुलाई को परिवार सहित घसेटी बाजार स्थित जीनगर धर्मशाला गए थे। मकान में किराएदार जयपुर निवासी प्रदीप सिंह, उसकी पत्नी अर्चना राठौड़ थे जिनके भरोसे मकान छोड़कर वह कार्यक्रम में शामिल होने गए। कमरे की चाबी भी रसोई में स्थित फ्रिज में रखी थी। कार्यक्रम के बाद लौटे तो बाहर का ताला सही सलामत लगा पाया, लेकिन भीतर अलमारी खुली हुई थी जिसमें से करीब 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात और नकदी नदारत थी। अलमारी को सरिए के जरिए खोला गया था। एएसआई प्रेमसिंह ने मामले की जांच की, लेकिन प्राइम सस्पेक्ट किराएदार प्रदीप व उसकी पत्नी से कड़ी पूछताछ नहीं की, नतीजतन प्रदीप मकान खाली कर चला गया। पुलिस को घटनास्थल के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी दी गई, जिसमें पता चला कि कोई बाहरी व्यक्ति मकान में नहीं आया था। इससे किराएदार पर ही शक गहरा गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप को डिटेन कर लिया। पुलिस आरोपी से चोरी किए गए जेवरात के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *