किराना दुकान से अवैध शराब जब्त:एक लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, वरदा थाना पुलिस की कार्रवाई

डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र के लोलकपुर फला नयाटापरा गांव में एक किराना दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। वरदा थानाधिकारी पारसमल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी दिनेश (32) पुत्र नारायण लाल रोत निवासी लोलकपुर फला नयाटापरा की किराना दुकान की तलाशी ली। दुकान के गोदाम से अवैध रूप से छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने 26 पेटी बीयर, 3 पेटी और 14 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, एक पेटी देसी मदिरा जब्त की है। शराब रखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस की ओर से पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *