करौली के चटीकना मोहल्ले में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया। आधी रात को अज्ञात चोरों ने प्रियांशु किराना स्टोर की शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोर गल्ले में रखे 20 से 25 हजार रुपए की नकदी के साथ किराने का सामान भी चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही करौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। शहर के मुख्य चौराहे पर हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।


