किराना व्यापारी के घर से 75 लाख के जेवरात पार:सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए 5 आरोपी, शिकायत के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

बूंदी के नैनवा इलाके में बुधवार की रात को बदमाशों ने एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार घटना के दौरान पड़ोसी जिले में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गया था। घटना का पता उस समय लगा जब ऑनलाइन सीसीटीवी फुटेज मिलने बंद हो गए। बदमाश करीब 75 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी ले भागे। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश मे सक्रिय हुई है। नैनवा थाना इलाके के दुगारी गांव में एक किराना दुकान व्यापारी के यहां बड़ी चोरी की वारदात से हडकंप मच गया। दुगारी निवासी ओम धनोतिया बुधवार को नए साल के मौके पर जहाजपुर और आवां गांव मंदिर में भगवान के दर्शन करने परिवार सहित गए हुए थे। इसी दौरान रात में सुना मकान देखकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 65 तोला सोना, 26 किलो चांदी सहित करीब नौ लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गये। फुटेज मिलना बंद हुआ तो हुई शंका
पीड़ित ने बताया कि घर पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। जिसके फुटेज वे मोबाइल पर देखते रहते हैं। वारदात की रात दो बजे तक घर पर सब कुछ ठीक था और फुटेज नजर आ रहे थे। इसके बाद कैमरे के फुटेज नजर आना बंद हो गये। इसके चलते परिजनों को चोरी की आशंका लगने लगी तो गांव में रह रहे परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने देखा की मकान के ताले टूटे हुए हैं और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पांच संदिग्ध नजर आए फुटेज में
बदमाश चोरी की वारदात के लिए सूने मकान में घूसे तभी वे केमरे मे कैद हो गये। बदमाशों ने चेहरे को कपड़ों से ढक रखा था। इसके बाद के कैमरे का पता लगने पर संभवत बदमाशों ने केमरे के कनेक्शन कट कर दिए। चोरी की वारदात का पता लगने पर पहले परिजन दुगारी चौकी पर शिकायत के लिए पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं था। बाद में सौ नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। इसके दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। चोरी की बड़ी वारदात के चलते बूंदी से एएसपी उमा शर्मा भी मौके पर पहुंची और वारदात को लेकर जानकारी जुटाई है। एएसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने व वारदात का खुलासा करने के लिए अलग- अलग टीमों का गठन कर फील्ड मे रवाना किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *