कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- राजस्थान में फसल बीमा में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश में बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काट दिया। इस बीमे पर कुल 1150 करोड़ रुपए का क्लेम पास किया गया है। ये बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) रखने वाले किसानों का किया जाता है। किरोड़ी मीणा शुक्रवार को चूरू के सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि इस ब्रांच में 71 ऐसे ही फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काटा गया। किरोड़ी ने कहा- इसको लेकर FIR करवाई जाएगी। जांच से सामने आएगा कि घोटाले में कौन-कौन शामिल है? सालासर ब्रांच में 71 फर्जी किसानों का प्रीमियम काटा-मंत्री
मंत्री किरोड़ी मीणा ने बताया- सालासर ब्रांच में 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका फसल बीमा प्रीमियम काटा गया है, जबकि वे वास्तव में किसान नहीं हैं। इनमें से कई लोग गजनेर तहसील के बताए जा रहे हैं। मीणा ने जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि ये किसान अस्तित्व में ही नहीं हैं। इन किसानों का बीमा एआईसी (AIC) कंपनी द्वारा किया गया है। किसान और पिता का नाम एक ही
मंत्री ने कहा- इस लिस्ट में किसानों और उनके पिता के नाम एक ही हैं। इन व्यक्तियों के पास न तो कोई जमाबंदी है और न ही कोई खसरा नंबर दर्ज है। सालासर ब्रांच में इन 71 किसानों को 12-12 लाख रुपए, यानी कुल 9 करोड़ रुपए मिलने थे, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। किरोड़ी मीणा ने कहा- मैंने बैंक मैनेजर से फसल बीमा से संबंधित लिस्ट मांगी है, लेकिन मैनेजर ने कोई लिस्ट नहीं दी है। किरोड़ी मीणा ने मैनेजर से कहा- जब तक आप मुझे इन 71 लोगों के डॉक्यूमेंट नहीं दोगे तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगा। बैंक मैनेजर ने समय मांगा
इधर, ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने मंत्री से कहा कि मेरे पास अभी डॉक्यूमेंट नहीं है। एक दो दिन का समय चाहिए। ई-मेल या हार्ड कॉपी आपके ऑफिस में भेज देंगे। इस पर मीणा ने कहा- आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, दोगे कहां से। ब्रांच मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत ने मामले को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। ये खबर भी पढ़ें जूनियर असिस्टेंट के घर मिला 1.60 करोड़ का सोना:चांदी के जेवर और 75 लाख कैश मिले; चार आलीशान मकान का है मालिक बीकानेर में ACB की रेड में कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के घर से करीब 1.60 करोड़ का सोना मिला है। करीब पांच लाख रुपए की चांदी और 75 लाख से ज्यादा का कैश भी मिला है। एसीबी ने कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के पांच ठिकानों पर छापा मारा। (पूरी खबर पढ़ें)


