किशनगंज | ब्लॉक क्षेत्र में चलाए जा रहे 13 दिवसीय प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत गुरुवार को सरकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों की साफ-सफाई की गई। बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 16 से 28 फरवरी तक प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों की साफ-सफाई की। साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित पेयजल परिसंपत्तियों को साफ सुथरा किया। इस दौरान एईएन, अतिरिक्त विकास अधिकारी नवलकिशोर मीणा, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सहरिया आदि ने अभियान को लेकर आमजन से समझाइश की।


