किशोर नगर इलाके में दुकानदार को उलझाया, मोबाइल लेकर भागा युवक

लुधियाना| किशोर नगर इलाके में एक किराना दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 11:28 बजे एक युवक स्कूटर पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान उसने काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार करमजीत सिंह ने बताया कि वह किशोर नगर में किराने की दुकान चलाते हैं। युवक पहले कुछ सामान खरीदने लगा और फिर पीछे रखे छोले का पैकेट मांग लिया। जैसे ही करमजीत सिंह पैकेट लेने के लिए पीछे मुड़े, आरोपी ने काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठा लिया और स्कूटर पर सवार होकर भाग निकला। घटना का एहसास होते ही दुकानदार ने युवक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में फरार हो गया। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस को दी गई है। पुलिस ने करमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *