भास्कर न्यूज | लाहोद विकसित कृषि संकल्प अभियान की संकल्पना को साकार करने विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है। इसी प्रकार लाहोद में भी 6 जून को दोपहर 2बजे से साम 5 बजे तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी तथा मत्स्य पालन विभाग के अमले की उपस्थिति में शिविर का आयोजन रखा गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन, उद्यान की फसल के तकनीकी जानकारियां प्रदान करना है, ताकि आगामी खरीफ मौसम में किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। मुंडा के मंडी प्रांगण में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर का शुभारंभ, शिविर में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा, आसपास के गांवों से आए किसानों की उपस्थिति में, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, जिसमें खरीफ के पूर्व मुदा की तैयारी, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी, विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म तत्वों की अधिकता तथा कमी के बारे में विस्तृत परिचर्चा, उचित बीज प्रबंधन जिसमें बीज का बीजोपचार, 17% नमक घोल की विधि, उचित खाद प्रबंधन, उचित निंदानाशक का प्रबंधन, उचित रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही साथ फसल चक्र अपनाकर फसल की पैदावार को उन्नत तकनीक से बढ़ाने हेतु जानकारी दी गई। किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली के उचित प्रबंधन हेतु उसे बायोडीकंपोजर के माध्यम से खाद में परिवर्तित करने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय अधिकारी डॉ. पुरनेन्द्र देव वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र भारापास, डॉ पंचराम मिरझा सहा. प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय भायपाटा, बीपी शर्मा सा. मत्स्य अधिकारी थर बाजार, एएस. उमेरिया कृषि विकास अधिकारी, रामनारायण यादव विकास खण्ड तकनीकी प्रबंधक बनाय, सेवाराम डहरिया ग्रामीण विस्तार अधिकारी लाहोद, डॉ नेहा यादव मोबाईल वेटनरी यूनिट आरडी साइ प्रक्षेत्र अधिकारी पशु पालन, सीमा वर्मा ग्रा० उद्यान विस्तार अधिकारी शजानू जागेड़ सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी लवर, ऋषभ श्रीवास व अन्य रहे।