किसानों को रजिस्टर टू का नकल दिलाने तक जारी रहेगा आंदोलन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह तिसरी में सोमवार को लाठीचार्ज के बाद किसानों ने मंगलवार को गिरिडीह में धरना प्रदर्शन किया। यहां निर्णय लिया कि हर एक किसानों को रजिस्टर टू का नकल दिलाने तक किजपा का आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही सोमवार को तिसरी अंचल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत तिसरी सीओ ने लाठीचार्ज कराया और अपराधियों से पत्थरबाजी कराई। जिसमें किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद रेफर किया गया। साथ ही किसान जनता पार्टी के अन्य सदस्य जिसमें भागीरथ राय, मुंशी मुर्मू, बड़की किस्कु, दासो मुर्मू और अन्य दर्जनों किसान घायल हुए हैं । बैठक में संतोष बास्के, बासदेव मरांडी, महादेव विश्वकर्मा, चुन्नू मरांडी, लालजीत बेसरा, विजय कुमार सिंह, छत्रधारी सिंह, ढेना हांसदा, मो कैफ व काफी संख्या में किसान शामिल थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *