किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान बोनस:मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेशवासियों और किसानों को संबोधित, मुंगेली कलेक्टर ने दिए तैयारी के निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन 28 फरवरी को किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि (बोनस) जारी करेगा। यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित होगी। होली से पहले किया जा रहा यह भुगतान किसानों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। विष्णुदेव साय धान बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रदेशवासियों और किसानों को संबोधित करेंगे। उनका उद्बोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारित होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कुछ चयनित किसानों से सीधी बातचीत भी करेंगे। कुन्दन कुमार ने कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। सभी विकासखंड मुख्यालयों में आयोजन होगा। बैठक में अधिकारी रहे मौजूद बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *