भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय किसान एकता उगराहां यूनियन ने मिनी सचिवालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देने के बाद डीसी दफ्तर का घेराव कर केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर रोष जताया। यूनियन के प्रधान अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 किसानों, मजदूरों और सभी मेहनतकश लोगों पर हमला है। बजट में 100% लाभ कारपोरेट घरों को फायदा पहुंचाने वाला है। किसान एमएसपी गारंटी दिए जाने को लंबे समय से मांग कर रहे लेकिन बैठकों में समय बर्बाद किया जा रहा। करीब 4 माह से मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे पेस्को के आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा निलंबित करने के बाद पीडब्ल्यूडी का आउटसोर्स कर्मचारी संघ लगातार उनकी बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। डीआरओ ने किसानों को लिखित में आश्वासन दिया कि डीसी से बातचीत करा जो भी मुश्किलें आ रहीं उनको हल कराएंगे। इसके बाद किसान डीसी दफ्तर के बाहर से उठे।


