किसानों ने भाजपा उपाध्यक्ष के आवास का घेराव किया:केंद्र की नीतियों के खिलाफ रोष; मुक्त व्यापार समझौते पर सवाल

पंजाब के बरनाला जिले में किसानों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों के आवास का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के प्रदेश अध्यक्ष हरभजन सिंह बुट्टर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किया जा रहा मुक्त व्यापार समझौता भारतीय कृषि और मंडियों को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे कपास, सोयाबीन और तिलहन उत्पादक किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया धरने के दौरान, किसान वक्ताओं ने बिजली संशोधन बिल 2025, चार लेबर कोड और मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने इन नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। छापेमारी और लाठीचार्ज की निंदा की किसानों ने 18 फरवरी को पुलिस प्रशासन द्वारा किसान परिवारों के घरों में की गई छापेमारी और लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि नजरबंद किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए, वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संगठन का विस्तार किया इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए चार नए प्रदेश कमेटी सदस्यों की नियुक्ति की गई। धरने में गुरमीत सिंह दित्तूपुरा, कामरेड विशेसर शर्मा, मनजीत राज और हरजीत सिंह सहित कई किसान नेताओं ने अपने विचार रखे और भाजपा नेताओं के घेराव के अभियान को और गति देने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *