किसानों से अनावश्यक कटौती और सीमित भुगतान का मामला:मुंगेली कलेक्टर ने सेतगंगा बैंक प्रबंधक को 3 दिन में स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश

सेतगंगा में 6 मई 2025 को आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किसानों का कहना था कि बैंक काउंटर पर राशि निकालने के दौरान उनसे अनावश्यक कटौती की गई। साथ ही उन्हें सीमित राशि का ही भुगतान किया गया। शिविर में मौजूद कलेक्टर ने किसानों की शिकायत पर संज्ञान लिया। उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। इस घटना से जिला प्रशासन की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। उन्होंने शाखा प्रबंधक सुमरन दास मानिकपुरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रबंधक को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा। समय सीमा में जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *