किसान के खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर:टीकमगढ़ में स्नेक सेवर ने रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव तहसील के सापोन गांव में शुक्रवार को एक किसान के खेत में भारी भरकम अजगर निकला। किसान ने तुरंत इसकी सूचना सर्प मित्र को दी। स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया। अमर सिंह ने बताया कि सापोन निवासी किसान मेहरबान सिंह ठाकुर ने आज दोपहर खेत में अजगर की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो अजगर पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा गया। अजगर करीब 12 फीट लंबा है। जिसका वजन करीब 30 किलोग्राम है। पिछले 3 महीने के दौरान अलग-अलग स्थानों से चौथी बार अजगर का रेस्क्यू किया है। सर्प मित्र ने उसे उठाकर कंधे पर रखने का प्रयास किया, लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण वे उसे नहीं उठा सके। ग्रामीणों की मदद से अजगर को बोरी में भरा। 5 सालों में पकड़ चुके 15 सौ से ज्यादा सांप सर्प मित्र अमर सिंह राजपूत ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने सांपों को बचाने की मुहिम शुरू की थी। पिछले 5 सालों के दौरान 1500 से ज्यादा अलग अलग प्रजाति के सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सांपों को पकड़ने और उनसे बचने के लिए कई किताबों का अध्ययन करते रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *