किसान के घर दिनदहाड़े चोरी करने वाला अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार:श्योपुर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, डेढ़ लाख के जेवर बरामद

श्योपुर के ग्राम जैदा में किसान के घर दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। कोतवाली पुलिस ने इस सफलता को हासिल किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, टीआई कोतवाली सत्यम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। घर से चुराए थे सोने-चांदी के गहने घटना 7 फरवरी की है। ग्राम जैदा निवासी महावीर बैरवा ने अपने घर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोर ने एक जोड़ी चांदी की पायल (250 ग्राम), एक चांदी का कमरबंद (250 ग्राम) और एक सोने की नथ चुरा ली थी। चोरी की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। सीसीटीवी, मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी महावीर मीणा (26) पुत्र शंभूलाल मीणा, ग्राम डाबरसा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले गिरफ्तार आरोपी महावीर मीणा एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ श्योपुर जिले के साथ-साथ राजस्थान के खातौली क्षेत्र में नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *