किसान के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला मामला:आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक किसान के बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। परिजनों ने इछावर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम कालापीपल जागीर की है। नीरज वर्मा अपने पिता के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी मनोहर वर्मा वहां पहुंचा और पाइप लगाने की बात पर गाली-गलौज करने लगा। पीछे से गर्दन पर किया कुल्हाड़ी से हमला विवाद बढ़ने पर मनोहर वर्मा ने कुल्हाड़ी उठा ली और पीछे से नीरज की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही गिर पड़े। उनके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नीरज को तुरंत इछावर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोहर वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *