अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरो ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार कृषि कार्य के लिए खेत पर गया हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर गूगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेगल थाना पुलिस के अनुसार ग्राम जाटली निवासी सुरेंद्र चौधरी ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कृषि कार्य के लिए खेत पर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। पीड़ित ने बताया कि कर सोने-चांदी के जेवरात और 6 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। पड़ोस में पूछने पर किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गल थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


