अमृतसर| पुलिस ने राजासांसी में खेत से घर लौट रहे किसान पर हमला कर मोबाइल छीनने के आरोप में 5 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरविंदर सिंह निवासी गांव ओठियां ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे अपने खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहा था। जब वह अमरूद के बाग के पास पहुंचा तो वहां कार-बाइक पर कुछ युवक आ गए। तेज प्रताप सिंह ने ललकारते हुए कहा कि मटर पर स्प्रे करने की शिकायत हमारे घर क्यों की। इसके बाद सभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में तेजप्रताप सिंह, हरप्रताप सिंह निवासी ओठियां, दिलबाग सिंह, इंद्रजीत सिंह और जसबीर सिंह निवासी गांव चोगावां के खिलाफ केस दर्ज किया है।


